फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए पीएम मोदी नहीं करते एक पैसा भी खर्च

Fri, 17 Mar 2017 08:54 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
फाइल फोटो: नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty
विज्ञापन
ट्विटर पर 28 मिलियन और फेसबुक पर 40 मिलियन फॉलोअर। सोशल मीडिया पर ये आंकड़ा पीएम मोदी के फॉलोअरों का है। दुनिया में पीएम मोदी के मुकाबले कोई भी नेता इस आंकड़े को छूने से वंचित है। हर किसी के मन में पीएम मोदी की इस दमदार मौजूदगी को लेकर सवाल यही है कि इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय कितने पैसे खर्च करता है? जवाब जानकर आपको आश्चर्य होगा कि पीएम मोदी सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए एक पैसा भी खर्च नहीं करते हैं।
विज्ञापन


यह हम नहीं, दरअसल सूचना का अधिकार कानून के तहत मिली जानकारी कह रही है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने प्रधानमंत्री कार्यालय से सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगी थी कि पीएम मोदी अपने सोशल अकाउंट्स (फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि) के लिए कितना पैसा खर्च करते हैं?

पीएमओ की तरफ से मिली जानकारी में साफ किया गया कि कार्यालय या पीएम मोदी उनके सोशल अकाउंट के लिए न तो पैसे खर्च करते हैं और न ही उन्हें चलाने के लिए किसी तरह की मुहिम चलाते हैं। आरटीआई में कहा गया कि 2014 से मोदी के पीएम बनने से लेकर अब तक इस काम के लिए एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एप के लिए भी पीएम नहीं करते हैं पैसे खर्च

फाइल फोटो: नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का आधकारिक मोबाइल एप 'पीएमओ इंडिया' भी उन छात्रों ने डिजाइन किया है जिन्होंने गूगल और माई गोव की तरफ से आयोजित की गई एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। हुनर मंद छात्रों को गूगल की तरफ से इनामी राशि भी दी गई थी। 

'नरेंद्र मोदी एप' को बनाने में भी भारत सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय की भूमिका नहीं है। इसे बीजेपी के आईटी सेल ने बनाया है। इसके लिए पीएम मोदी की तरफ से अलग से किसी भी प्रकार के बजट का प्रावधान नहीं किया गया था।

पीएम मोदी आकाशवाणी के जरिए लोगों से मन की बात करते हैं। इसके लिए भी ऑल इंडिया रेडियो अलग से कुछ भी खर्च नहीं करता है, बल्कि अब तक के विज्ञापनों से करीब पांच करोड़ की कमाई जरूर हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें