फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase : पीएम मोदी ने कोविड-19 की स्थिति पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से की चर्चा

Tue, 04 May 2021 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

प्रधानमंत्री ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए ईयू व उसके सदस्य देशों की प्रशंसा की
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) में कोविड-19 की स्थिति को लेकर विचार-विमर्श किया। एक बयान में कहा गया कि इस दौरान दोनों नेताओं में भारत में महामारी की दूसरी लहर निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों चर्चा हुई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में महामारी के खिलाफ लड़ाई में त्वरित सहयोग के लिए ईयू और उसके सदस्य देशों की प्रशंसा की। मोदी ने एक ट्वीट के जरिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष डेर लेयन को महामारी के खिलाफ लड़ाई में ईयू के समर्थन और सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि हमने 8 मई को भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक को लेकर चर्चा की। मुझे विश्वास है कि बैठक हमारी रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि दोनों ही नेताओं ने महसूस किया कि पिछले वर्ष जुलाई में हुए शिखर सम्मेलन के बाद भारत और यूरोपियन संघ के सामरिक सहयोग में नई गति देखने को मिल रही है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आठ मई को भारत और यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच होने वाली वर्चुअल बैठक बहुआयामी संबंधों को नई गति देने का एक खास मौका होगा।

बयान में कहा गया कि भारत-यूरोपीय संघ नेताओं की ईयू+27 प्रारूप में पहली बैठक हो रही है, जो भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे मजबूती प्रदान करने के लिए दोनों पक्षों के साझा उद्देश्यों को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें