फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता: मोदी ने वियतनाम के गुयेन फु ट्रोंग से की दक्षिण चीन सागर के हालात पर चर्चा, यूक्रेन समेत अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी हुई बात  

Fri, 15 Apr 2022 08:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला और वियतनाम में चाम स्मारकों की बहाली में भारत की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। पीएमओ के मुताबिक दोनों देश रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर भी सहमत हुए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के साथ यूक्रेन और दक्षिण चीन सागर के हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बात हुई।  पीएमओ के मुताबिक दोनों नेताओं ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। यह साझेदारी 2016 में मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। 

विज्ञापन


भारत और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के 50 वर्ष पूरे होने पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे को बधाई भी दी। मोदी ने दोहराया, भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद प्रशांत के रुख में वियतनाम एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। आने वाले समय में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। मोदी ने वियतनाम में भारतीय दवाओं और कृषि उत्पादों के लिए बाजार की पहुंच बढ़ाने की भी अपील की।  

पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला और वियतनाम में चाम स्मारकों की बहाली में भारत की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। पीएमओ के मुताबिक दोनों देश रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर भी सहमत हुए। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट और दक्षिण चीन सागर की स्थिति समेत साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें