अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 1.4 अरब भारतीयों की तरफ से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की जनता को स्वतंत्रता की 250वीं और ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 1.4 अरब भारतीयों की तरफ से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका की जनता को स्वतंत्रता की 250वीं और ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी केवल रणनीतिक नहीं, ये कहीं अधिक गहरी है।
'भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर जाएंगे'
पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा- लोकतंत्र, कानून के शासन और जनता की असीमित क्षमता में हमारे साझा विश्वास से हमारी मित्रता वैश्विक भलाई की शक्ति बनती है। आशा है कि आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएंगे। भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर जाएंगे।
On behalf of 1.4 billion Indians, I extend my warmest congratulations to President Trump and the people of the United States on the historic 250th anniversary of your Independence.
India and the United States share more than a strategic partnership. Our shared belief in…
विदेश मंत्री ने दिया बधाई संदेश
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सरकार और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 जुलाई 2026 को स्वतंत्रता घोषणा की 250वीं वर्षगांठ घोषित करते हुए देशवासियों से इसे गर्व के साथ मनाने का आह्वान किया।
4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4 जुलाई 2026 को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पूरे देश में परेड, आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष समारोह आयोजित किए गए। यह अवसर अमेरिका के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।
ट्रंप ने की थी पीएम मोदी की प्रशंसा
इससे पहले अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित कार्यक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्चुअल संबोधन के दौरान भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि उन्हें भारत से बेहद लगाव है और प्रधानमंत्री मोदी उनके मित्र हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर '100 प्रतिशत भरोसा' कर सकता है और वह पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और संगीतकार ए.आर. रहमान भी मौजूद रहे।