फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने वियतनाम के नए राष्ट्रपति तो लाम को दी बधाई, बोले- भारत-वियतनाम दोस्ती और होगी मजबूत

Tue, 07 Apr 2026 01:06 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Vietnam Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के नए राष्ट्रपति तो लाम को बधाई दी और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की बात कही।
विज्ञापन
तो लाम बने वियतनाम के नए राष्ट्रपति। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के नए राष्ट्रपति तो लाम को पद संभालने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच वर्षों पुरानी दोस्ती आने वाले समय में और मजबूत होगी।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति टो लाम के नेतृत्व में भारत और वियतनाम के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचते देखने को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा 'मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरे उतरे रिश्ते और मजबूत होंगे।'

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति तो लाम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा किया जा सके।पीएम मोदी ने अपने संदेश में इस साझेदारी को न केवल भारत और वियतनाम के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास के लिए भी अहम बताया।

विज्ञापन

कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख तो लाम बने राष्ट्रपति
गौरतलब है कि वियतनाम की संसद ने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम को सर्वसम्मति से देश का राष्ट्रपति चुन लिया है। पांच साल के इस कार्यकाल के साथ अब उनके हाथ में पार्टी और सरकार दोनों की कमान आ गई है। यह फैसला वियतनाम की उस परंपरा से अलग माना जा रहा है, जिसमें आमतौर पर शीर्ष पद अलग-अलग नेताओं के पास होते थे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यवस्था कुछ हद तक चीन में शी जिनपिंग के नेतृत्व वाले सत्ता ढांचे जैसी दिखती है।

जनवरी में पार्टी प्रमुख के रूप में दोबारा चुने जाने के बाद ही यह तय माना जा रहा था कि तो लाम राष्ट्रपति पद भी संभाल सकते हैं। शपथ लेने के बाद 69 वर्षीय नेता ने राष्ट्रीय असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता देश में शांति और स्थिरता बनाए रखना है, जो तेज और टिकाऊ आर्थिक विकास की नींव है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है, ताकि विकास का लाभ सभी तक पहुंचे।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें