देश आज 'इंफैंट्री दिवस' यानि पैदल सेना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बहादुर सैनिकों को बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को "इंफेंट्री दिवस’’ पर सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को देश की सुरक्षा में पैदल सैन्य टुकड़ी के योगदान पर गर्व है और उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंफेंट्री दिवस के विशेष अवसर पर मैं सभी रैंक के पैदल टुकड़ी के बहादुर सैनिकों को बधाई देता हूं। देश की सुरक्षा में हमारी पैदल टुकड़ी के योगदान पर भारत को गर्व है। उनकी बहादुरी लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।"
पैदल सैन्य टुकड़ी (इंफेंट्री) भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम अंग है। देश की सुरक्षा में इसका अहम योगदान है। इसके योगदानों और गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए हर साल 27 अक्टूबर को "इंफेंट्री दिवस" का आयोजन होता है।