प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक करार दिया।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ' मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री शिवराज सिंह चौहान जी को बधाई। वह एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं, जोकि मध्यप्रदेश के विकास के लिए बेहद भावुक हैं।'
उन्होने प्रदेश को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए चौहान को शुभकामनाएं दीं। सत्ता से केवल 15 महीने दूर रहने के बाद चौहान ने सोमवार रात को अपने चौथे कार्यकाल के लिए राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।