नोट बंदी के फैसले के बाद मचे हाहाकार के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार-सोमवार की रात कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सूचना प्रसारण मंत्री, वैकेया नायडू, बिजली और कोयला और खान मंत्री पीयूष गोयल, आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास और वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल रहे। आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने कैश की सप्लाई सुधारने के लिए किए गए हालिया फैसलों और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
-सरकारी अस्पतालों, पेट्रोल पंप, दूध बूथ, हाइवे टोल टैक्स जैसी जगहों पर 500 और 1000 के पुराने नोटों के इस्तेमाल की छूट को 24 नवंबर मध्यरात्रि रात तक बढ़ाया गया है।
-पीएम ने बैंकों को कैश लिमिट बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की सलाह दी है।