फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi calls Sharad Pawar: शरद पवार की सेहत में सुधार, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने फोन कर जाना हालचाल

Tue, 10 Feb 2026 11:59 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सोमवार को सीने में जकड़न की शिकायत पर पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और सभी वाइटल पैरामीटर सामान्य हैं। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
पीएम मोदी और शरद पवार (File Photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की सेहत में अब पहले से सुधार आया है। सोमवार को उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और सभी वाइटल पैरामीटर सामान्य हैं। ऐसे में आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार से फोन पर बात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनसे फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

बता दें कि शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक्स देने की योजना बनाई है, जो अगले चार दिन जारी रहेगी। उन्हें फिलहाल आराम करने और किसी से मिलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि पवार का सीटी स्कैन किया गया, जिसमें छाती में संक्रमण पाया गया। उनका हृदय और ऑक्सीजन स्तर सामान्य हैं। हालांकि, सांस लेने की दर थोड़ी बढ़ी हुई है। उनका इलाज सामान्य वार्ड में किया जा रहा है और उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sharad Pawar: शरद पवार की तबीयत अब स्थिर, सीने में जकड़न के चलते पुणे के अस्पताल में हुए थे भर्ती

सेहत में सुधार, लेकिन वार्ड में चल रहा इलाज
अस्पताल में उनके कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सीटी स्कैन में छाती में संक्रमण पाया गया है। हालांकि उनकी ऑक्सीजन लेवल और दिल की धड़कन सामान्य है। उनका इलाज सामान्य वार्ड में चल रहा है और उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर अभिजीत लोढ़ा ने बताया कि ज्यादा शारीरिक थकान के कारण उन्हें खांसी और सीने में जकड़न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rahul on Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब पर रार के बीच बोले राहुल- 'मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर पूरा भरोसा है'

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और सभी जरूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद इलाज में बदलाव किया जाएगा। अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि शरद पवार की सांस लेने की रफ्तार थोड़ी तेज है, इसलिए उन्हें एक दिन और निगरानी में रखा जा सकता है। गौरतलब है कि शरद पवार को अस्पताल लाते समय उनके साथ उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले मौजूद थी। वे बारामती से पुणे पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने पर शरद पवार खुद गाड़ी से बाहर आए और फिर व्हीलचेयर पर अंदर ले जाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें