फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बुलाई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Tue, 12 Nov 2019 02:23 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाराष्ट्र राजभवन (फाइल फोटो) - फोटो : furnituredekho.com
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। जिसके बाद वह ब्राजील के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं दूरदर्शन (डीडी) न्यूज के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश कर दी गई है। हालांकि राजभवन के प्रवक्ता ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। पहले ऐसी अटकलें थीं कि यदि नियत समय के भीतर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को समर्थन पत्र नहीं सौंपती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

विज्ञापन




अब खबर आ रही है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की सिफारिश नहीं हुई है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की बात करें तो बैठक में किस विषय पर चर्चा होगी इसका एजेंडा फिलहाल स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा कि बैठक में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान होने वाले समझौतों को लेकर चर्चा की जा सकती है।
 

राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मामले में शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'माननीय राज्यपाल एनसीपी को दिया गया समय पूरा होने से पहले राज्य में  राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कैसे कर सकते हैं?' वहीं सूत्रों का कहना कहना है कि यदि राज्यपाल महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाते हैं तो शिवसेना उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। इस मामले पर उद्धव ठाकरे ने कपिल सिब्बल और अहमद पटेल से बात की है।

सोनिया ने पवार से बात की, खड़गे समेत वरिष्ठ नेता जाएंगे मुंबई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बातचीत की और महाराष्ट्र में सरकार गठन के मुद्दे पर आगे की चर्चा के लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को अधिकृत किया। कांग्रेस नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ विचारविमर्श करने के लिए शाम तक मुंबई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले, सोनिया ने आज सुबह फोन पर पवार के साथ बात की और अपने पार्टी नेताओं से कहा कि वे मुंबई जा कर एनसीपी प्रमुख से मिलें। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह शरद पवार से बात की और अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा मुझे पवार के साथ आगे की चर्चा करने के लिए अधिकृत किया।’ उन्होंने आगे कहा कि हम तीनों मुंबई जा रहे हैं और पवार से यथाशीघ्र मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें