फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कैबिनेट के साथ की बैठक: अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश, सूत्रों का बड़ा दावा

Thu, 12 Mar 2026 10:40 AM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहम दिशानिर्देश दिए। उन्होंने मंत्रियों से कहा है कि ईंधन और एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। जानिए पीएम मोदी ने और क्या कुछ कहा?
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी व अन्य (फाइल) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल-अमेरिका के टकराव से उपजे तनावपूर्ण हालात पर भारत सरकार लगातार नजर रख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सिलसिले में आज कैबिनेट की बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को अफवाहों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पीएम मोदी ने संकट से निपटने के लिए भारत की तैयारियों को बहुत मजबूत बताया। उन्होंने कहा, 'मंत्री जनता को समझाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बातों को प्रमुखता से रखें। विपक्ष के सवालों का भी ठोस तरीके से जवाब दें।'



खबरों में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से कहा, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पूरे विश्व को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि जनता और विपक्ष के सवालों का जवाब देते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। ईंधन और एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें