प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टूडेंट्स के लिए लिखी किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' शनिवार को लॉन्च हो गई। इस किताब में बच्चों को एग्जाम के स्ट्रेस से निपटने के लिए जरूरी टिप्स दिये गये हैं। इस किताब को प्रवासी भारतीय केंद्र में लॉन्च किया जायेगा।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">HRD Minister Prakash Javadekar & EAM Sushma Swaraj launch 'Exam Warriors', a book written by PM Narendra Modi for students <a href="https://t.co/ug4cNeDaXS">pic.twitter.com/ug4cNeDaXS</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/959760645834051585?ref_src=twsrc%5Etfw">February 3, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
इस मौके पर विदेश मंत्री
सुषमा स्वराज के साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे। आपको बता दें कि पढ़ाई के बढ़ते प्रेशर के कारण देश में कई स्टूडेंट्स सुसाइड कर लेते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं। ऐसे में यह किताब स्डूडेंट्स को प्रेरित करेगी।
किताब में
पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र किया है कि नॉलेज हमेशा एग्जाम में मिले नंबरों से ज्यादा अहम होती है। किताब में योग और शारीरिक मेहनत की भी जरूरत समझाई गई है। इस किताब में 208 पेज हैं और इसे पेंग्विन पब्लिशिंग हाउस ने छापा है। इसकी कीमत 100 रुपये रखी गयी है। पीएम ने पहले भी मन की बात में स्टूडेंट्स को दवाब न लेने की सलाह दी थी।