तमिलनाडु में सत्ताधारी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईडीएमके) में दो गुटों के विलय पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर ही उन्होंने मुख्यमंत्री ई पलानीसामी से हाथ मिलाया।
चेन्नई के थेनी में पार्टी मीटिंग में पन्नीरसेल्वम ने कहा '
पीएम मोदी ने मुझसे कहा था कि एआईडीएमके को बचाने के लिए दोनों धड़ों को एक हो जाना चाहिए।'
हालांकि
पन्नीरसेल्वम ने यह नहीं बताया कि पीएम ने यह सुझाव उन्हें कब दिया। बता दें कि एआईडीएमके के दो धड़ों का पिछले साल काफी विवाद के बाद अगस्त में विलय हो गया था।
एआईडीएमके के चुनाव चिह्न ‘‘दो पत्तियां’’ पर पार्टी के दो धड़ों (पलानीसामी और पन्नीरसेल्वम) ने दावा किया था। इसके बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी जाए। ये दो धड़े जयललिता के निधन के बाद बने थे।
विलय के बाद पलानीसामी मुख्यमंत्री बने तो वहीं पन्नीरसेल्वम को डिप्टी सीएम बनाया गया। बता दें कि पन्नीरसेल्वम को
जयललिता का बेहद खास माना जाता था।