प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे से मुलाकात कर भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मदद की मांग की है। इस दौरान बैंको का हजारों करोड़ लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या का भी जिक्र हुआ।
Germany: Prime Minister Modi met his British counterpart Theresa May in Hamburg, on the sidelines of the #G20Summit pic.twitter.com/kqby0cdAby
— ANI (@ANI_news) July 8, 2017
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने भगोड़े माल्या को भारत वापस लाने के लिए मदद मांगी। दोनों के बीच हुई इस बातचीत को रणनीतिक तौर पर बेहद अहम कहा जा रहा है। गौरतलब है कि माल्या पर भारतीय बैंकों के समूह का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और वह भारत से भागकर लंदन में रह रहा है।
इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई के वक्त माल्या के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिहाज से भारत में जेलों की बुरी हालत भी एक सवाल खड़ा होता है।