फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन के बचाव में उतरे पवार, कहा- पाक से साठगांठ के आरोप पर PM को शर्म आनी चाहिए

Tue, 12 Dec 2017 11:22 PM IST
सुरेंद्र मिश्र/ नागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को नष्ट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को आरएसएस के गढ़ नागपुर में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल मोर्चे में पवार ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पर पाकिस्तान से सांठगांठ का आरोप लज्जास्पद है। उनकी निष्ठा पर कतई सवाल नहीं उठाया जा सकता।
विज्ञापन


नागपुर में शुरू राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस-एनसीपी सहित सपा, माकपा व अन्य विपक्षी पार्टियों ने मिलकर सूबे की देवेंद्र फडणवीस सरकार की नीतियों व अन्य मांगो को लेकर हल्ला बोला। पवार ने कहा कि सरकार को जगाने के लिए हल्ला बोलना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव प्रचार के लिए पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल कर रही है। देश में किसानों की समस्या व बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे हैं लेकिन, जनता के सवालों से बचने के लिए मुद्दे को दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पवार ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पाकिस्तान से सांठगांठ के आरोप लगाने वाले को शर्म आनी चाहिए। वह देश की परंपरा को धूल में मिला रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आगाह किया कि वह बीते तीन साल से धमका रहे हैं लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव गुलाम नवी आजाद ने मोर्चा संभाला लेकिन, जनाक्रोश हल्लाबोल मोर्चे का नेतृत्व शरद पवार ने किया। 

32 साल बाद पवार ने किया सरकार विरोधी मोर्चे का नेतृत्व
लगभग 50 साल के राजनीतिक जीवन में करीब 32 साल बाद शरद पवार ने किसी मोर्चे का नेतृत्व किया और अपने 77वें जन्मदिन पर सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। इससे पहले उन्होंने सन 1985 में जलगांव से नागपुर के बीच दिंडी यात्रा का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें