फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vibrant Gujarat Summit: पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक, कई MoU पर किए गए हस्ताक्षर

Tue, 09 Jan 2024 10:35 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का स्वागत किया, दोनों नेताओं ने शाम को एक रोड शो में भाग लिया। गौरतलब है कि बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन होगा, जहां यूएई के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साझा किया पोस्ट 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दोस्ती के मजबूत बंधन की पुष्टि करते हुए एक विशेष भाव में पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनजायद का गर्मजोशी से स्वागत किया। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनजायद 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि हैं। 
 

गुजरात सूचना विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संबंध मजबूत हो रहे हैं। भारत और यूएई के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। यह स्थायी साझेदारी और साक्षा प्रतिबद्धता का एक प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और उससे जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन


वाइब्रेंट गुजरात  समिट का 10वां संस्करण
दुनिया के सबसे बड़े ट्रेड शो में से एक वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो में कई उद्योगों और व्यावसायिक क्षेत्रों को एक छतरी के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। अपार व्यावसायिक संभावनाओं के साथ नेटवर्किंग और ज्ञान साझा करने का यह मंच लाखों अवसर पैदा करेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 9 जनवरी, 2024 को गया और यह 13 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का दसवां संस्करण गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसकी थीम 'गेटवे टू द फ्यूचर' है। शिखर सम्मेलन का यह दसवां संस्करण "वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों को सफलता के शिखर सम्मेलन के रूप में" मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें