फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : विद्या शाह ने पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को सुनाया गांधी जी का प्रिय भजन

Mon, 09 Jul 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन चार दिवसीय भारत यात्रा हैं। इस दौरान सोमवार को मून जे इन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि दी।  इसके बाद दोनों नेताओं ने गांधी स्मृति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजनों को सुना। इन भजनों को देश की प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायिका विद्या शाह द्वारा गाया गया।  
विज्ञापन


वीडियो ः
भजन के पूरे बोल ः

ओम तत् सत् श्री नारायण तू, पुरुषोत्तम गुरु तू।
सिद्ध बुद्ध तू, स्कंद विनायक, सविता पावक तू।

ब्रह्म मज्द तू यह्म शक्ति तू, ईशु पिता प्रभु तू।
रुद्र विष्णु तू, राम कृष्ण तू, रहीम ताओ तू।

वासुदेव गो विश्वरूप तू, चिदानंद हरि तू।
अद्वितीय तू, अकाल निर्भय आत्मलिंग शिव तू।।



इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ नोएडा में सैमसंग मोबाइल की फैक्ट्री का उद्घाटन किया।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों देश द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साझा हितों पर चर्चा के साथ कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मून और पीएम मोदी की योजना दोनों देशों के रिश्तों को नया आयाम देने की है। इस कड़ी में दोनों देश विशेष सामरिक साझेदारी पर मुहर लगाने के साथ तकनीकी, इलेक्ट्रोनिक्स, द्विपक्षीय व्यापार, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते पर सहमति देंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के साथ मून और मोदी के बीच वन टू वन बातचीत होगी। इस बातचीत में साझा हितों से जुड़े वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। इसी दिन द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक के बाद देर शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मून के सम्मान में भोज देंगे। बुधवार को राष्ट्रपति के साथ बैठक के बाद मून स्वदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें