फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की पुतिन से फोन पर बात, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 13 Jan 2020 09:55 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी- व्लादीमीर पुतिन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने सोमवार को फोन पर बात की। पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा, शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में दोनों देशों के नजरिए में समानता को रेखांकित किया।
विज्ञापन


 

इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन और रूस की जनता को नए साल की बधाई भी दी।  

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा, शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने में दोनों देशों के नजरिये में समानता को रेखांकित किया।

इसमें कहा गया है, उन्होंने वर्ष 2020 तक सभी क्षेत्रों में भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के लिए निकटता से काम करने के वास्ते चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि 2020 रूस के लिए विशेष महत्व का होगा और उन्होंने इस वर्ष मई में मास्को में 75वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण को याद किया।

रूस में दो बार नववर्ष मनाया जाता है। पहला एक जनवरी को ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार नववर्ष मनाया जाता है जबकि दूसरी बार ऑर्थोडॉक्स कैलेंडर के अनुसार 14 जनवरी को नववर्ष मनाया जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें