फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : दो समुदायों के बीच झड़प में तीन पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल

Mon, 13 Jan 2020 09:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेलंगाना के निर्मल जिले में दो समूहों के बीच मामूली बात पर शुरू हुई झड़प हिंसक हो गई। इस झड़प में तीन पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल हो गए हैं। मामला निर्मल जिले के संवेदनशील कस्बा भैंसा का है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात साइलेंसर निकालकर मोटरसाइकल चलाने के मामले में दो समुदायों के बीच बहस हो गई। इसके बाद दोनों समूहों ने एक दूसरे पर हमला, पथराव और आगजनी की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करके हालात को काबू में कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भैंसा कस्बे के अन्य हिस्सों में सोमवार को पथराव की घटनाएं हुईं। दो समूहों ने एक दूसरे पर पथराव किया लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं।

कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गश्त जारी है। हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हिंसक हुए संघर्ष में दोनों समुदायों के लोगों ने एक कार और दोपहिया वाहनों समेत 20 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। कुछ घरों में भी तोड़फोड़ की गई तथा एक घर में आग लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें