लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के मंत्रिमंडल के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। भोज में पीएम मोदी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी समेत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 6
राष्ट्रपति आवास में रात्रिभोज का आयोजन।
- फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्यकारी मंत्रिमंडल के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए।
विज्ञापन
2 of 6
राष्ट्रपति आवास में रात्रिभोज का आयोजन।
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट कर रात्रिभोज की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यवाहक पीएम मोदी और मंत्रिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया।
विज्ञापन
3 of 6
राष्ट्रपति आवास में रात्रिभोज का आयोजन।
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति मुर्मू ने गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया।
4 of 6
राष्ट्रपति आवास में रात्रिभोज का आयोजन।
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति मुर्मू ने भोज को संबोधित किया। इस दौरान सभी नेता डाइनिंग हॉल में बैठे थे। फोटो में दिख रहा है कि पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मू के सामने बैठे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राष्ट्रपति आवास में रात्रिभोज का आयोजन।
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति भोज के लिए पीएम मोदी अपने भव्य काफिले के साथ राष्ट्रपति आवास पहुंचे।
राष्ट्रपति आवास में रात्रिभोज का आयोजन।
- फोटो : ANI
इसके अलावा, दिन में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति मोदी ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहने को कहा।