फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Meeting in PHOTOS: सबसे अधिक सीटें जीते नायडू PM मोदी के बगल में बैठे, नीतीश उसके बाद; सरकार बनाने पर मंथन

Wed, 05 Jun 2024 06:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
NDA Meeting - फोटो : X/bjp4India or Videogram

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद, नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की पहली बैठक हुई। बैठक में जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना सहित अन्य दल शामिल हुए। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ। 

विज्ञापन

2 of 7
NDA Meeting - फोटो : X/bjp4India or Videogram

बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल हुए। बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे और तीसरी बार एनडीए को जनादेश देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा और जल्द ही सभी सांसदों की बैठक होगी। 

विज्ञापन

3 of 7
NDA Meeting - फोटो : X/bjp4India or Videogram

बैठक से पहले, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है।

4 of 7
NDA Meeting - फोटो : X/bjp4India or Videogram

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
NDA Meeting - फोटो : X/bjp4India or Videogram

लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रही है।  

विज्ञापन

6 of 7
NDA Meeting - फोटो : X/bjp4India or Videogram

राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
NDA Meeting - फोटो : X/bjp4India or Videogram
लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 और विपक्षी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। देश में सबसे अधिक सीटें भाजपा ने जीती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें