फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में महागठबंधन पर पीएम का हमला, 'मुझे गाली देना महामिलावट में आने का क्राइटेरिया'

Fri, 08 Feb 2019 12:11 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, रायगढ़
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की चल रही कोशिशों पर तंज कसते हुए शुक्रवार को जनता से इस ‘महामिलावट’ के प्रति सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी वापस सत्ता में नहीं आ पाती है तो मतदाताओं को इस महामिलावट के प्रति सावाधान रहना होगा।



प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता कानूनी दावपेंच में उलझे हुए हैं। 

प्रधानमंत्री ने रायगढ़ जिले के कोडातराई में एक रैली में कहा कि गांधी परिवार के अधिकतर सदस्य या तो जमानत पर बाहर हैं अथवा उन्हें अग्रिम जमानत मिली हुई है। मैं आपके बीच एक नए भारत के लिए नया जनादेश मांगने आया हूं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के प्रयासों की बदौलत भारत में गरीबी कम होने लगी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने खुद को आयुष्मान भारत योजना से अलग करके राज्य के गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवा से दूर कर दिया है।

कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले दो फैसले जो यहां की नई सरकार ने लिए उनमें पहला मोदी कायर योजना को लागू नहीं करना और दूसरा राज्य में सीबीआई के प्रवेश को रोकना था। उन्हें किस बात का डर है? दो महीने पहले जब छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनी तो हमें भी उम्मीद थी कि ये कुछ नए तरीके से काम करेंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि जो पहले बेहतर काम किये जा रहें थे, उन्हें भी ठप किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि ठगी और धोखाधड़ी कांग्रेस की रग-रग में बसी है। छत्तीसगढ़ में इन्होंने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, अभी तक किसी का ऋण माफ हुआ क्या? कांग्रेस सरकार अभी से अपने भ्रष्टाचार को छुपाने में लगी है। दिल्ली से कांग्रेस को यही संस्कार मिलते हैं। उन्हें अब छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाना है। यहां से बक्से भर–भर के पैसे दिल्ली भेजने हैं।

मुझे गाली देना महामिलावट में आने का क्राइटेरिया: पीएम

कांग्रेस नेताओं में मुझे गाली देने की होड़ लगी है। वह पूरा दिन मोदी-मोदी जपते हैं। उनका एक ही एजेंडा है कि भ्रष्टाचार करो और जो भ्रष्टाचार कर रहें है उनकी मदद करो। लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि चौकीदार सतर्क है। महागठबंधन पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों से ऐसे लोग महागठबंधन में मिल रहे हैं, जो कभी कांग्रेस को कोस कर उससे अलग हो गए थे। इनमें होड़ लगी है कि कौन मोदी को कितनी गाली दे सकता है। महामिलावट में शामिल होने का यही क्राइटेरिया है।

प्रधानमंत्री ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे इंसान की सेहत के लिए, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलावट गरीब को भी मंजूर नहीं होती। वैसे ही देश के लोकतंत्र के लिए भी मिलावट नहीं चाहिए। ये महामिलावट देश को बीमार करने वाली बीमारी का नाम है। इस महामिलावट से चौकन्ना रहना होगा
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड पर शुल्क खत्म

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए है। उनके दर्द को समझने वाली सरकार है। पिछले साढ़े चार साल में गरीबों के कल्याण के लिए हमने कई काम किए हैं। इसी वजह से देश में गरीबी कम हो रही है। हमारी सरकार इस बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर आई है। इससे किसानों को साल में 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। 

हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला किसी भी प्रकार का शुल्क अब बैंकों द्वारा नहीं लिया जाएगा। भाजपा ने एक योजना की शुरुआत की है जिसके जरिए किसान किसी भी बैंक से बिना किसी गारंटी के सात लाख रुपए तक का कर्ज ले सकता है। किसानों को इस योजना से दूरगामी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें