प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में आयोजित टेक्सटाइल इंडिया 2017 में पहुंचे। उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्सटाइल इंडिया 2017 कार्यक्रम में कहा कि भारत वस्त्रनिर्माण के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र है।और हमारे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री काफी तेजी से विकास की राह पर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कपड़ा उद्योग 'स्किल, स्पीड के साथ ही जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट' के मंत्र पर काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने देश के सिल्क रूट की भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के कपड़ा उद्योग में बेहद संभावनाएं हैं। इस बात की गवाही यहां आए मेहमान भी देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल इंडिया 2017 कार्यक्रम में 100 से भी अधिक देशों के लोग आए हुए हैं। जो इस उद्योग में हमारी तेजी से बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।
Over 100 countries from around the world have come to participate in Textiles India 2017 : PM Modi in Gandhinagar, gujarat pic.twitter.com/RtxpJy8Jsk
— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल इंडस्टी बेहतर संसाधनों को अपना रही है, और विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की बड़ी भागीदारी है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कपड़ा उद्योग 'स्किल, स्पीड के साथ ही जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट' के मंत्र पर काम कर रही है।
Based on Make In India program, textile industry is being infused with mantras of 'skill, scale, speed' & 'zero-defect ,zero-effect':PM Modi pic.twitter.com/irgO7UFC8c
— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में लाइफस्टाइट और पहनावे पर आधारित उद्योगों का 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बाजार है। ये साल 2025 तक 160 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
Domestic market for apparel & lifestyle products currently estimated at US $85 billion is expected to reach US $160 billion by 2025: PM Modi pic.twitter.com/Pn5QZy8VEc
— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश की सांस्कृतिक विविधता के बारे में, वहां के टेक्सटाइल इंडस्ट्री से पता चलता है।
Vastra humare desh ki sanskritik vividhta ka prateek rahe hain, kitne hi shehron ki pehchaan vahan ki textile industry se hai: PM Modi pic.twitter.com/uHcX0dLFwO
— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
इस कार्यक्रम में पहुंचे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू टेक्सटाइल और कपड़ा उद्योग भारत में दूसरा सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला उद्योग है। भारत में 5.1 करोड़ लोग प्रत्यक्षा और 6.8 करोड़ लोग अप्रत्यक्ष तौर पर इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
Textile & Apparel sector is 2nd largest source of employment in India after agriculture,employs 51 mn ppl directly, 68 mn indirectly: AP CM pic.twitter.com/hHFMgeS8y4— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि महात्मा गांधी जी भी ये बात कहते थे कि कपड़ा उद्योग में भारतीय अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने की पर्याप्त शक्ति है।
Mahatma Gandhi believed that Indian cotton industries are essential for promoting self sufficient economy: AP CM N. Chandrababu Naidu
Mahatma Gandhi believed that Indian cotton industries are essential for promoting self sufficient economy: AP CM N. Chandrababu Naidu pic.twitter.com/jwCQERxEe5— ANI (@ANI_news) 30 June 2017
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार इंडस्ट्री के विकास को लेकर बेहद सकारात्मक रुख अपना रही है। उन्होंने बताया कि देश में इंडस्ट्री के विकास की राह में कोई बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने तमाम बदलाव किए हैं। इन्हीं बदलावों में जीएसटी भी शामिल है।