फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के लिए ‘यूडीएफ और एलडीएफ' के बीच होता रहा करारः मोदी

Sun, 08 May 2016 10:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi - फोटो : pti
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि केरल में अब तक यूडीएफ और और एलडीएफ में करार और समझौते की राजनीति की सरकार रही है। उन्हों‍ने कहा कि यूडीएफ और एलडीएफ ने प्रदेश के प्रबुद्घ मतदाताओं का अपमान किया है। कहा कि आप लोगों ने संगीत में जुगलबंदी देखी होगी, केरल में कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी के बीच भ्रष्टाचार के लिए अच्छी जुगलबंदी है।
विज्ञापन


प्रदेश में एलडीएफ और यूडीएफ दोनों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, ‘यूडीएफ और एलडीएफ के बीच करार का शासन चलता रहा है, पहले पांच साल तुम शासन करो और अगले अगले पांच साल हम शासन करेंगें।
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का सपना है कि 2022 तक हम देश के किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘यदि हमें केरल के भविष्य को बचाना है तो भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकना होगा। हिंसा की राजनीति के बजाए विकास की राजनीति को अपनाया जाना चाहिए और इसके लिए भाजपा को मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसने कोयला घोटाला 2-जी,3-जी में रुपए खाए और न जाने कितने जी में खाए।केरल सरकार में उनसे भी दिग्गज बैठे हैं। दिल्ली में तो उन्होंने कोयला,2-जी से खाया था लेकिन केरल सरकार ने तो सोलर भी खा लिया। कहा कि आज देश् के लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत गुस्सा है।

जो लोग 70 साल की उम्र में आपको पानी उपल्‍ब्‍ध कराने में असमर्थ हैं उनके लिए मतदान करना चाहिए।’’ इससे पहले पीएम मोदी ने मलयालम में अपने भाषण‌ की शुरूआत की तो लोगों ने तालियों की गडगड़ाहठ से उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें