फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़ों ने लगाई मुहर: यूपी, उत्तराखंड और जम्मू में अमर उजाला फिर नंबर वन

Sun, 08 May 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
हम आपका एक बार फिर शुक्रिया अदा करते हैं
विज्ञापन
पाठकों के बेशुमार प्यार, अपनेपन और भरोसे ने अमर उजाला को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आपकी हौसलाअफजाई का ही नतीजा है जिसने एक के बाद एक नया मुकाम देने के बाद अब हमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी सफलता के शिखर पर ला खड़ा किया है। ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) के ताजा आंकड़ों (जुलाई-दिसंबर, 2015) के मुताबिक आपके प्रिय अखबार की प्रसार संख्या 29.35 लाख प्रतियों की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। 2014 की इसी अवधि की प्रसार संख्या की तुलना में इसमें 29 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अमर उजाला को सिरमौर अखबार बनाने के लिए हम पाठकों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन






सबसे अहम बात यह है कि अमर उजाला ने यूपी में दैनिक जागरण को काफी पीछे छोड़ दिया है। अमर उजाला यहां 85,878 प्रतियों की विशाल बढ़त के साथ सबसे आगे है। उत्तराखंड में भी यह सिरमौर बन गया है। यहां दैनिक जागरण अमर उजाला से 72,266 कॉपी कम बिकता है। एबीसी के मुताबिक यूपी के आठ संस्करणों, देहरादून और हल्द्वानी में अमर उजाला अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे है। अमर उजाला की तेज रफ्तार तरक्की में आपके विश्वास का बड़ा हाथ है। सच को सामने लाने के हमारे जुनून को आपने बखूबी पसंद किया है। 

ज्यादा से ज्यादा पाठकों तक  एक निर्भीक, निष्पक्ष और स्वतंत्र अखबार पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी के अहसास के तहत हमने लोगों तक कम कीमत पर एक नया ब्रॉडशीट अखबार वैरिएंट पहुंचाने की पहल की है। वैरिएंट का उद्देश्य ही नए पाठकों को जोड़ना है और हमें शिखर पर पहुंचाने में वैरिएंट को मिले आपके समर्थन का भी बड़ा हाथ है। एक  तरफ हम सोशल मीडिया के बेहतरीन इस्तेमाल से समृद्ध पाठकों की तादाद बढ़ा रहे हैं तो दूसरी ओर वैसे पाठकों की संख्या में भी इजाफा कर रहे हैं जो कम कीमत पर अखबार खरीदना चाहते हैं। इस दोहरी रणनीति से अमर उजाला की पाठक संख्या में भारी इजाफा हुआ है। पाठकों की तादाद में इस जबरदस्त बढ़ोतरी ने अमर उजाला के विज्ञापनदाताओं के विज्ञापनों के असर को भी कई गुना बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला के डायरेक्टर प्रबाल घोषाल ने कहा कि हाई वैल्यू रीडर्स सेगमेंट में ग्रोथ पर पूरा ध्यान देने के लिए सोशल मीडिया, सोशल इंजीनियरिंग और ब्रांड सक्रियता का इस्तेमाल किया गया है। यह सिर्फ सर्कुलेशन बढ़ाने की एक और कवायद भर नहीं है बल्कि अपने आप में अनोखी पहल है। विज्ञापनदाताओं को यह जानकर खुशी होगी कि सोशल मीडिया और कई तरह के नए तरीकों के इस्तेमाल से हम ज्यादा से ज्यादा समृद्ध पाठकों को अमर उजाला से जोड़ रहे हैं।
अखबार को सामाजिक सरोकारों को साधने और सच को सामने लाने का जरिया समझने वाला अमर उजाला परिवार आपके इस भरोसे को आगे भी कायम रखेगा। हमें उम्मीद है कि आपका भरोसा हमें ज्यादा सजग, जिम्मेदार और निष्पक्ष बनाए रखेगा। आपके विश्वास के लिए हम आपका एक बार फिर शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें