फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने RSS प्रचारक रहे ईनामदार को किया याद, कहा- मेरे जीवन पर उनका बड़ा प्रभाव

Thu, 21 Sep 2017 12:46 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख नेता स्व. लक्ष्मण राव ईनामदार के जन्मशताब्दी समारोह में पूर्व आरएसएस नेता को याद किया। मोदी ने ईनामदार की सहकारी आंदोलन में भूमिका को याद करते हुए कहा कि इस देश में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या रही जो अपने जीते जी समाज को काफी कुछ दे गए।
विज्ञापन


हर कालखंड में देश ने ऐसे समाज सुधारकों को देखा है ईनामदार भी उन्हीं में से एक थे। जिन्होंने समाज के लिए काफी कुछ काम किए, खासकर सहकारी आंदोलन में। बता दें कि संघ के प्रमुख नेता रहे ईनामदार की प्रधानमंत्री मोदी को आरआएस में लाने में बड़ी भूमिका रही है। जब मोदी संघ के प्रचारक बने तब ईनामदार गुजरात में संघ के बड़े नेताओं में शुमार होते थे।

पढ़ें: PM मोदी के लिए खुशी का संदेश... इन बेटियों ने बनवा दिए 1500 शौचालय

अपने भाषण में खुद मोदी ने ईनामदार के व्यक्तित्व का अपने जीवन पर विशेष प्रभाव बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने माना कि उनसे मैंने काफी कुछ सीखा काफी कुछ तो मैं उनके जाने के बाद जान पाया कि किस तरह वह सादगीपूर्ण जीवन जीकर खुद को हमेशा समाज के लिए तैयार रखते थे। वह इस दौरान हमेशा खुद को प्रचार से पीछे रखते थे। पीएम ने बताया कि उनके शताब्दी वर्ष पर देश में कई कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण जीवन से जुड़ी हुए सहकारिता आंदोलन में आज भी पवित्रता दिखती है। इसके माध्यम से गांव के लोगों के लिए बड़े कदम उठाए गए। देश के किसान की कई समस्याएं हैं, किसान जो खरीदता है और बेचता है उसमें कई मीडिएटर होते हैं, लेकिन इस समस्या को खत्म करना होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें