फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों का हो सकता है एलान

Mon, 01 Jun 2020 03:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के बाद सोमवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी होगी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कुछ बड़े फैसलों का एलान किया सकता है।  

विज्ञापन

 

माना जा रहा है कि लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर चर्चा हुई। वहीं, बताया जा रहा है कि आर्थिक मामलों की समिति ने अनलॉक-1 के बाद आर्थिक पुनरुद्धार योजना पर चर्चा की। 

इससे पहले के चरण में सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को जारी नए दिशा-निर्देशों में कहा, ‘अनलॉक-1 के वर्तमान चरण में आर्थिक गतिविधियों पर जोर रहेगा।’ पिछले सप्ताह के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों में 11 साल में विकास की सबसे धीमी गति और नवीनतम तिमाही में लॉकडाउन का बड़ा प्रभाव दिखा था।
विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के अनुमान के मुताबिक, अप्रैल में कुछ 12 करोड़ लोगों का नौकरियां चली गई हैं। आर्थिक गतिविधि को पुनर्जीवित करने के प्रयास में सरकार 20 अप्रैल से लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम कर रही है। 

इसी कड़ी में पिछले महीने से घरेलू उड़ानें और ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। विश्लेषकों ने चार दशकों से भी अधिक समय में अर्थव्यवस्था के पहले पूर्ण-वर्ष के संकुचन की भविष्यवाणी की है जबकि देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है। भारत दुनिया में कोरोना मामलों में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें