फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम साहब अब लागू कर रहे हैं ‘ग्रैंड स्टुपिड थॉट’, देर आए दुरुस्त आए : राहुल

Fri, 21 Dec 2018 05:24 AM IST
अनिल पांडेय एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपना रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर उन्हें घेरने की कोशिश की। कांग्रेस अध्यक्ष ने अधिकतर वस्तुओं पर 28 की जगह 18 फीसदी जीएसटी वसूलने की पीएम मोदी की योजना पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्होंने कांग्रेस के जिस विचार को ‘ग्रैंड स्टुपिड थॉट’ कहा था, अब उसी को लागू करना चाहते हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार नरेंद्र जी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ पर गहरी नींद से जगा दिया है। हालांकि वे अब भी नींद में हैं। वह अब उस विचार को लागू करना चाहते हैं, जिसे उन्होंने पहले कांग्र्रेस पार्टी का ‘ग्रैंड स्टुपिड थॉट’ कहा था। देर आए दुरुस्त आए नरेंद्र जी।

बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सरलीकरण की तरफ बढ़ने का इशारा करते हुए कहा था कि सरकार 99 फीसदी वस्तुओं को 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है। इस घोषणा की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की थी। 
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने इसे देर से आई अक्ल करार दिया था। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसी बयान को आधार बनाकर उन पर निशाना साधा है। 

फिलहाल शिमला में अपनी बहन प्रियंका और उसके बच्चों के साथ चुनावी थकान उतार रहे राहुल ने इस मुद्दे पर पांच राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान भी केंद्र सरकार को घेरा था। राहुल शुरुआत से ही जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहते रहे हैं, जिसे लागू करने के केंद्र सरकार के तरीके से उनकी नजर में छोटे कारोबारियों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

राहुल जीएसटी पर फैला रहे ‘झूठा’ प्रचार : भाजपा

भाजपा नेता हिमांता बिश्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निमभन स्तर की राजनीति करने के लिए जीएसटी और असम सरकार की कृषि ऋण माफी को लेकर झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया।

असम के वित्त मंत्री सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष के जीएसटी और असम सरकार की तरफ से किसानों के लिए घोषित कर्ज माफी की योजना पर किए गए कमेंट को लेकर घेरने की कोशिश की। एक समय उत्तर-पूर्व में शीर्ष कांग्रेसी नेताओं में शामिल रहे सरमा इस समय वहां भाजपा के प्रमुख नेता हैं और उस मंत्रि समूह के अध्यक्ष भी हैं, जिसने ज्यादा से ज्यादा वस्तुओं को जीएसटी की कम दर वाले स्तर पर लाने की सिफारिश की थी।

उन्होंने कहा, वह (राहुल गांधी) कई बार इसे गब्बर सिंह टैक्स कहते हैं, लेकिन वह यह भी मांग करते हैं कि तेल उत्पादों को इसके दायरे में लाया जाए। उन्हें सबसे पहले अपना विचार पक्का करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें