फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के तहत 70 हजार का ऋण मुहैया कराएगी सरकार

Sat, 17 Sep 2016 06:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पीएम आवास योजना के तहत बेहतर मकान की चाहत रखने वाले लोगों के लिए  70 हजार का ऋण मुहैया करवाएगी। यह राशि सरकार के जरिए मिलने वाली 1.5 लाख रुपये की सहयोग राशि से अलग होगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत मकान बनवाने वाले लोगों को सरकार की सहायता राशि 1.5 लाख रुपये के अलावा 70 हजार का ऋण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र ने इसका निर्णय ले लिया है। अक्तूबर में होने वाली पीएम आवास योजना की रिलांचिंग के वक्त खुद पीएम मोदी इसका एलान कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट के निर्देश के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी इन दिनों पीएम आवास योजना धारकों के लिए बैंक से 70 हजार रुपये बतौर ऋण प्रदान कराने की पहल को अमली जामा पहनाने में लगे हुए हैं।

तीन दिन पहले ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रिजर्व बैंक, एसबीआई और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के साथ इस मामले में बैठक की। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इंदिरा आवास योजना का नाम बदलकर पीएम आवास योजना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान बनाने के लिए गरीबों को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी

- फोटो : अमर उजाला
योजना का नाम बदलने के साथ ही सरकार ने इसके तहत मकान बनाने के लिए गरीबों को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की है। इस योजना के तहत मैदानी इलाके में मकान बनाने वाले को 1.20 लाख बतौर सहायता राशि, 18 हजार मनरेगा के मद से और स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय बनवाने के लिए मिलने वाली रकम 12000 रुपये को जोड़कर 1.5 लाख रुपये की राशि की व्यवस्था कर दी है।

पहाड़ी इलाकों के लिए यह राशि 1.6 लाख है। इसके ऊपर सरकार अब 70 हजार के ऋण की व्यवस्था कराने जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें