फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा पीएम आवास मार्ग का नाम, कहलाएगा '7 एकात्म मार्ग'

Wed, 21 Sep 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
7 rcr
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का आवास अब 7 रेस कोर्स रोड की बजाय '7 एकात्म मार्ग' होने जा रहा है। नई दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने एनडीएमसी को नाम बदलने का ये प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी और उनके विचारों के मद्देनजर ये नाम,  भारतीय संस्कृति से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मीनाक्षी लेखी एनडीएमसी की सदस्य हैं। एनडीएमसी काउंसिल की बुधवार को बैठक होने जा रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल के अस्वस्थ होने के कारण इसमें शामिल नहीं होने की संभावना है। उनके बैठक में शामिल न होने पर मीनाक्षी लेखी ही बैठक की अध्यक्षता करेंगी। 

इसी बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। दरअसल रेसकोर्स रोड नई दिल्ली नगर पालिका क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। नई दिल्ली से बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने 9 सितंबर को एनडीएमसी के पास अनुरोध भेजा था कि रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर एकात्म मार्ग कर दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल पूरा देश पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष मना रहा है। एकात्म की फिलोसफी को दिमाग में रखते हुए रेस कोर्स रोड का नाम बदल देना चाहिए। इस रोड पर देश के प्रधानमंत्री का निवास स्थान है। रेसकोर्स रोड का नाम भारतीय संस्कृति से मेल नहीं खाता। लिहाजा इसका नाम बदलकर एकात्म मार्ग किया जाना चाहिए जिससे हर प्रधानमंत्री अपने जीवनभर समाज के आखिरी व्यक्ति के बारे में सोच सके। 
विज्ञापन

पहले भी बदले जा चुके हैं कई मार्गों के नाम

7rcr
इस बारे में तैयार किए गए प्रस्ताव में ये भी कहा गया है कि समाज के महान लोगों को सम्मान दिखाते हुए पहले भी उनके नाम पर सड़कों का नाम रखा गया है। जैसे 12 जनवरी 1996 को कनॉट सर्किस का नाम बदलकर इंदिरा चौक और कनॉट प्लेस का नाम बदलकर राजीव गांधी चौक रखा गया था।

इसी तरह 26 फरवरी 2002 को कैनिंग रोड का नाम बदलकर माधवराव सिंधिया मार्ग और 28 फरवरी 2015 को औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड रखा गया था।

इस प्रस्ताव पर राजनीतिक टिप्पणीयां आने लगी हैं आम आदमी पार्टी ने इस पर चुटकी ली है। आप मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- 7आरसीआर में एक आत्मा रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें