प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सामंजस्य बिठाकर काम करने की वजह से पिछले 3 सालों में बहुत कुछ बदला है। अब दुनिया की निगाहें हमें लेकर बदल गई हैं।
प्रधानमंत्री के साथ बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त-रक्षा मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ ही नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों से खास बातचीत की। पीएम मोदी के साथ सचिवों की मुलाकात पूरी तरह से अनौपचारिक रही।
PM held an informal meeting with secretaries of ministries of govt,today.Rajnath Singh,Arun Jaitley,Sushma Swaraj&Nitin Gadkari were present
PM held an informal meeting with secretaries of ministries of govt,today.Rajnath Singh,Arun Jaitley,Sushma Swaraj&Nitin Gadkari were present pic.twitter.com/7ry9KNnBNG
— ANI (@ANI_news) June 5, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के सभी मंत्रालयों ने सामंजस्य बिठाकर बेहतरीन काम किया है। सभी संस्थाओं को बेहतर परिणाम देने ही होंगी। इन तीन सालों में हमनें काफी कुछ बेहतरीन काम किया है।
Some of the best results in last 3 yrs achieved when entire Govt machinery worked in unison. Institutions must be made outcome-oriented: PM pic.twitter.com/Sz2t2NF7fN
— ANI (@ANI_news) June 5, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत देश की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ये हमारे लिए खास मौका है, जिसे हमें खोना नहीं है। हमें देश के लिए लगातार बेहतर काम करते रहना है।
World is looking at India differently today, and this is unique opportunity which should not be missed: PM Modi
World is looking at India differently today, and this is unique opportunity which should not be missed: PM Modi
— ANI (@ANI_news) June 5, 2017
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर महत्वपूर्ण काम देख रहे सचिव स्तर के अधिकारियों से मिलते जुलते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश होती है कि सभी अधिकारी तनावरहित होकर देश की भलाई की दिशा में काम करें।