- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कुछ दिनों के बाद त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक कर दिया जाएगा। 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त अनाज मिलेगा।
- अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।
- प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है।
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी।