फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 वर्षीय महिला के खत पर भावुक हुए पीएम

Mon, 29 Aug 2016 05:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 84 वर्षीय बुजुर्ग और पेंशनधारी शिक्षिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक कर दिया। दरअसल उस महिला ने न सिर्फ प्रधानमंत्री की अपील पर गैस सब्सिडी छोड़ी, बल्कि इसके लिए प्रधानमंत्री की ओर से धन्यवाद पत्र हासिल होने के बाद गरीब महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन देने के लिए 50,000 रुपये का दान भी दिया।
विज्ञापन


इतना सब कुछ करने के बाद भी उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर अपने नाम का खुलासा न करने का आग्रह भी किया। मन की बात में इस घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा उस बुजुर्ग मां का नाम लेने की है, मगर उन्हीं के आग्रह के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे।

इस घटना की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही देश के लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया है, मगर वह भी इंसान हैं। इस कारण ऐसी घटनाओं से वह न सिर्फ भावुक होते हैं, बल्कि उन्हें प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैटर में प्रधानमंत्री को किया भैया से संबोधित

- फोटो : PTI
​पीएम ने बताया कि उक्त शिक्षिका ने उन्हें पत्र लिख कर कहा कि वह गैस सब्सिडी छोड़ने के बाद इस बात को भूल गई थी। मगर जब प्रधानमंत्री का धन्यवाद पत्र आया तो मुझे इसकी याद आई।

उन्होंने लिखा कि देश के प्रधानमंत्री का पत्र उनके लिए पद्मश्री से कम नहीं है। अन्य महिलाओं को धुएं से छुटकारा दिलाने के लिए उस शिक्षिका ने 50,000 रुपये दान में दिए मगर शर्त यह रखी कि उनके नाम का खुलासा न किया जाए।

पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री को भैया कह कर संबोधित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें