सोनिया गांधी के काशी में रोड शो से उत्साहित कांग्रेस मिशन-2017 की कामयाबी के लिए सूबे में जल्द ही दूसरी लंबी यात्रा निकालेगी। सोनिया के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब यूपी का दिल जीतने निकलेंगे। इसके लिए उनकी अगुवाई में छह सितंबर से ‘किसान यात्रा’ निकाली जाएगी।
दो चरणों में देवरिया से गाजियाबाद और मिर्जापुर-वाराणसी-फैजाबाद से गाजियाबाद तक जाने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल महीने भर यूपी में रहकर किसानों, मजदूरों की पीड़ा से वाकिफ होंगे।
यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कांग्रेस नेताओं ने यात्रा की कामयाबी के लिए रविवार को लहुराबीर स्थित महामंडल नगर में बैठक कर जिम्मेदारी तय की। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में विकास के झूठे वालों की पोल खुल चुकी है।