PM Modi and Foreign Minister of Maldives Abdulla Shahid
- फोटो : ANI
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव सरकार की उपलब्धि पर मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को बधाई दी। साथ ही उन्होंने भारत और मालदीव के बीच बने रिश्ते के उन्नत स्तर और पिछले एक साल के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के सकारात्मक परिणामों पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भारत शांतिपूर्ण, समृद्ध, लोकतांत्रिक, मजबूत मालदीव के निर्माण के लिये वहां की सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि छठवीं संयुक्त आयोग बैठक में दोनों देश अपने साझा लाभकारी सहयोग को और गहरा बनाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगे के रास्ते का खाका तैयार करेंगे ।
मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने भारत-मालदीव संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी दृष्टि और मजबूत नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया ।