फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक, खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने पर चर्चा

Sat, 22 Aug 2020 10:05 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों व अधिकारियों के साथ भारत में खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने व इसे विश्वस्तरीय बनाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में ऐसे कई खिलौना समूह और हजारों कारीगरों का घर है, जो स्वदेशी खिलौने का उत्पादन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये न केवल सांस्कृतिक जुड़ाव रखते हैं, बल्कि कम उम्र में बच्चों के बीच जीवन कौशल और मनो-कौशल का निर्माण करने में भी मदद करते हैं।
 


पीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं और भारत के आत्मनिर्भर अभियान में यह परिवर्तनकारी बदलाव ला सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए और वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


बच्चों के कौशल पर खिलौनों का बड़ा प्रभाव
पीएम ने आगे कहा कि बच्चों के संज्ञानात्मक कौशल पर खिलौनों का बड़ा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक परिवर्तन के लिए एक साधन कैसे बन सकता है, इस पर विचार करने की दरकार है, जिससे भविष्य की राष्ट्र पीढ़ी को आकार देने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भारतीय संस्कृति और लोकाचार से जुड़े खिलौनों को शैक्षणिक उपकरणों के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि युवाओं को नए डिजाइन और खिलौनों के साथ आने के लिए संलग्न किया जाना चाहिए, जो राष्ट्रीय लक्ष्यों और उपलब्धियों के प्रति गर्व की भावना पैदा कर सकते हैं।

खिलौना 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि खिलौने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को आगे बढ़ाने के लिए एक उत्कृष्ट माध्यम हो सकते हैं। उन्होंने आगे पर्यटन को एक उपकरण के रूप में भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने का सुझाव दिया, जो कि दस्तकारी वाले खिलौनों के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय लोकाचार और मूल्यों को प्रतिबिंबित करने के लिए ऑनलाइन गेम सहित खिलौना प्रौद्योगिकी और डिजाइन में नवाचारों के लिए युवाओं और छात्रों के लिए हैकथॉन का आयोजन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें