फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: भारत में एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की हुई जांच, बनाया रिकॉर्ड

Sat, 22 Aug 2020 09:42 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत प्रतिदिन कोरोना जांच बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। शनिवार को भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया है और अब तक देश में कुल 3.4 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जांच में व्यापक बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय ने कहा, 'अधिक संख्या में जांच से जहां संक्रमण के मामलों की दर भी शुरू में बढ़ेगी, लेकिन तत्काल पृथक-वास, प्रभावी तरीके से रोगियों पर नजर रखने और समय पर प्रभावी एवं क्लीनिकल प्रबंधन जैसे अन्य उपायों से अंतत: यह कम होगी।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, 'प्रतिदिन कोविड-19 जांच में तेजी से वृद्धि की अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, भारत ने एक दिन में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है।'
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 10,23,836 नमूनों की जांच की गई और भारत ने प्रतिदिन 10 लाख नमूनों की जांच करने के अपने संकल्प को हासिल किया। वैज्ञानिक और आईसीएमआर में मीडिया समन्वयक लोकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों की जांच के साथ ही 21 अगस्त तक 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

सूत्रों बताया कि शुक्रवार को कुल 10,23,836 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से करीब 3.8 लाख नमूनों की जांच रैपिड एंटीजन तरीके से की गई। सूत्रों के मुताबिक अभी तक देश में कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से करीब 28 प्रतिशत मामलों में जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गयी।

मंत्रालय ने कहा, 'यह केंद्र और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के दृढ़ संकल्प वाले, केंद्रित, सतत और समन्वित प्रयासों का परिणाम है कि भारत ने 24 घंटे की अवधि में दस लाख से अधिक नमूनों की जांच की है।' मंत्रालय ने बताया कि जांच प्रयोगशालाओं के नेटवर्क में विस्तार की वजह से भी यह उपलब्धि हासिल हुई है। आज देश में 1,511 प्रयोगशालाएं हैं जिनमें से 983 सरकारी क्षेत्र में है तथा 528 निजी हैं। 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 69,874 नए मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 29,75,701 हो गए तो वहीं 22,22,577 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के आंकडों से यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें