फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण, पीएम ने दी बधाई

Sat, 11 Feb 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने शनिवार को ओडिशा के तट से अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया। यह द्विस्तरीय बैलेस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस इंटरसेप्टर मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी। इस इंटरसेप्टर को आईटीआर के अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सुबह सात बजकर 45 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।
विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी ने कहा कि ‘पीडीवी नामक यह अभियान पृथ्वी के वायुमंडल से 50 किमी ऊपर बाहरी वायुमंडल में स्थित लक्ष्यों के लिए है।’ उन्होंने कहा, ‘पीडीवी इंटरसेप्टर और दो चरणों वाली लक्ष्य मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ।’ लक्ष्य को दरअसल 2000 किमी से अधिक दूरी से आती शत्रु बैलेस्टिक मिसाइल के तौर पर विकसित किया। इसे बंगाल की खाड़ी में एक पोत से दागा गया।

एक स्वचालित अभियान के तहत रडार आधारित प्रणाली ने शत्रु की बैलेस्टिक मिसाइल की पहचान कर ली। रडार से मिले आंकड़ों की मदद से कम्प्यूटर नेटवर्क  ने आ रही बैलेस्टिक मिसाइल का मार्ग पता लगा लिया। पीडीवी को पूरी तरह तैयार रखा गया था। कंप्यूटर सिस्टम से जरूरी निर्देश मिलते ही इसे छोड़ दिया गया। यह अहम दिशासूचक प्रणालियों की मदद से अवरोधन बिंदु तक पहुंच गई। सभी कार्यों का निरीक्षण विभिन्न स्थानों पर स्थित टेलीमीट्री/रेंज स्टेशनों ने तत्काल आधार पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें