फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Next CEC Selection: अगले हफ्ते नए मुख्य चुनाव आयुक्त की घोषणा संभव! PM की अध्यक्षता में होगी चयन समिति की बैठक

Fri, 14 Feb 2025 04:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Next CEC Selection: अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के नाम को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति अगले सप्ताह की शुरुआत में बैठक कर सकती है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के नाम को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति अगले सप्ताह की शुरुआत में बैठक कर सकती है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


समिति में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की 18 फरवरी को सेवानिवृत्ति से पहले समिति की बैठक रविवार या सोमवार को हो सकती है। यह खोज समिति एक नाम की सिफारिश करेगी। इसके बाद राष्ट्रपति सिफारिश के आधार पर अगले सीईसी की नियुक्ति करेंगी।

राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 25 जनवरी, 2029 तक है। सुखबीर सिंह संधू दूसरे चुनाव आयुक्त हैं। 

अब तक सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को ही मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया जाता था। हालांकि, पिछले साल मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्तियों पर एक नया कानून लागू हुआ। इसके तहत एक खोज समिति ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए पांच सचिव स्तर के अधिकारियों के नामों को शॉर्ट लिस्ट किया था, ताकि  प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली समिति उन पर विचार कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें