फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम केयर्स फंड: पांच दिन में आए 3076 करोड़ रुपये, चिदंबरम ने उठाए सवाल

Thu, 03 Sep 2020 01:57 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM cares Fund - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए मार्च में बनाए गए पीएम केयर्स फंड में शुरुआती पांच दिन में 3076 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दान में मिली थी। सरकार की ओर से बुधवार को जारी ऑडिट रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। यह फंड 27 मार्च को बनाया गया और 31 मार्च तक इसमें सबसे ज्यादा पैसे आए। पांच दिन में फंड में आए 3076.62 करोड़ रुपये में से 3075.85 करोड़ देश के लोगों ने दिए, जबकि विदेश से 39.67 लाख रुपये दान में मिले।

विज्ञापन


सरकार ने बताया कि 2.25 लाख रुपये से पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की गई थी और इसको करीब 35 लाख रुपये ब्याज के एवज में भी मिले हैं। वित्त वर्ष 2020 के इस स्टेटमेंट को पीएम केयर्स फंड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। हालांकि, इसमें नोट 1 से लेकर 6 तक की जानकारी नहीं दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि घरेलू और विदेशी दान दाताओं की जानकारी सरकार ने नहीं दी है। इस पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सवाल उठाए हैं।

चिदंबरम ने पूछा, दान देने वालों के नाम क्यों नहीं बताए
वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट किया, फंड को ऑडिट करने वालों ने ये तो बता दिया कोष में कितने पैसे आए, लेकिन इसमें किसने दान दिया है, उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया। क्यों? सभी एनजीओ और ट्रस्ट को अपने दान दाताओं और उनकी ओर से दी गई रकम बताना जरूरी है। पीएम केयर्स फंड को आखिर इससे क्यों छूट दी गई है? दान पाने वाला ज्ञात है। दान पाने वाले के ट्रस्टी ज्ञात हैं। तो ट्रस्टी, दान दाताओं के नाम उजागर करने से क्यों डर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें