फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने से पहले लेनी होगी पीएम की मंजूरी

Tue, 21 Feb 2017 07:30 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
विज्ञापन
केंद्र सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने से पहले अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी की मंजूरी अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कई मंत्रालयों ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों को पीएम की अनुमति के बिना ही हटा दिया था। अब सभी मंत्रालयों से कहा गया है कि नियुक्ति मामलों की कैबिनेट कमेटी की सिफारिश पर नियुक्त किए गए अधिकारी को हटाने से पहले कैबिनेट की मंजूरी अनिवार्य रूप से लेनी होगी।

इस बारे में संबंधित मंत्रालय या विभाग को एक प्रस्ताव कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को भेजना होगा। कैबिनेट कमेटी का आदेश प्राप्त करने के बाद ही किसी अधिकारी को हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें