फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपासना स्थल कानून: केंद्र को जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय, 11 अक्तूबर को अगली सुनवाई

Fri, 09 Sep 2022 11:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोर्ट ने कहा कि यह मामला 11 अक्तूबर से पांच जजों की पीठ सुनेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिका को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने उपासना स्थल कानून के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र सरकार को दो सप्ताह का समय दिया है। 1991 में लागू इस कानून के यह प्रावधान किसी धर्मस्थल को फिर से हासिल करने और धर्मस्थलों में 15 अगस्त 1947 के वक्त की स्थिति में बदलाव को प्रतिबंधित करते हैं।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने जमीयल उलेमा ए हिंद समेत सभी आवेदकों को उपासना स्थल कानून, 1991 को चुनौती देने वाली याचिकाओं में हस्तक्षेप करने की अनुमति भी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला 11 अक्तूबर से तीन जजों की पीठ सुनेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने वकील और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने मुद्दे पर एक याचिका दाखिल की थी। शीर्ष कोर्ट ने जनहित याचिका पर पिछले साल 12 मार्च को केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें