रेलवे में खान-पान को लेकर शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीवीआईपी शताब्दी ट्रेनों में खाने को लेकर भी यात्री बेहद परेशान है। ताजा मामला कालका शताब्दी (12046) ट्रेन का है। इस ट्रेन में रेल यात्री ने खाने में प्लास्टिक मिलने पर हंगामा किया।
रेल मंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत भी की है। इस मामले में रेलवे मंत्रालय ने खाना परोसने वाले कैटरर पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। घटना 5 सितंबर शाम की है। इस ट्रेन में विनोद चड्डा नाम की महिला यात्री यात्रा कर रही थी।
उसके पास जब खाने की थाली आई तो उसकी रोटी में प्लास्टिक का टुकड़ा मिला। महिला यात्री ने इसकी शिकायत ट्रेन के कैटरिंग इंचार्ज को करने के साथ ट्विटर पर इसकी शिकायत की।