गोवा के रहने वाले कांग्रेस के पूर्व सांसद के खिलाफ दो महिला इंटर्न दंत चिकित्सकों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद जॉन फर्नांडिस के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जो कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रमुख रह चुके हैं।
मंगलवार को अगासिम पुलिस स्टेशन में राज्य के डेंटल कॉलेज और अस्पताल (जीडीसीएच) की डॉ. इदा डी द्वारा दायर किया गया। शिकायत के अनुसार, यह घटना 30 अप्रैल को हुई जब फर्नांडिस अपने दंत चिकित्सा के लिए पणजी के पास स्थित जीडीसीएच अस्पताल पहुंचे थे।
शिकायत में डीन ने कहा कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों के कारण, अस्पताल ने उन रोगियों की जांच शुरू कर दी है जो स्क्रीनिंक के लिए अस्पताल आ रहे हैं। ऐसे ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 10 बजे के आसपास, जॉन फर्नांडीस दांत की समस्या के साथ कॉलेज में चले गए। नियम के अनुसार दो महिला इंटर्न ने उनसे संबंधित समस्या के बारे जानकारी लेने की कोशिश की, इसपर वो नाराज हो गए।
शिकायत दर्ज करते हुए अगासिम पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा हालांकि इंटर्न ने प्रोटोकॉल का पालन करने पर जोर दिया, इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ बुरे शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और उनका अपमान किया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।