फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डॉगी ने 21 बच्चों को एक साथ जन्म देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक पपी की कीमत जान हैरान हो जाएंगे

Sat, 23 Jun 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
विज्ञापन
पिटबुल डॉग
विज्ञापन
अभी तक आपने सुना होगा कि जानवरों में सबसे ज्यादा बच्चे सुअर ही पैदा करता है। सुअर एक बार में करीब 16-17 बच्चे पैदा करता है। लेकिन अब इस रिकॉर्ड को एक मादा डॉगी ने तोड़ दिया है। अमेरिकी पिटबुल टेरियर प्रजाति की डॉगी ने 21 बच्चों को एक बार में पैदा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस डॉगी का नाम ईवा है। 
विज्ञापन


बेंगलुरु के रहने वाले सतीश एस इस डॉगी के मालिक हैं। दरअसल सतीश एक डॉग ब्रीडर हैं। उन्होंने 2017 में ईवा समेत दो पिटबुल डॉग को ऑस्ट्रेलिया से खरीदा था। ईवा को उन्होंने 10.5 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि दूसरे पिटबुल डॉग गब्बर को उन्होंने 25 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। 

अभी तक का रिकॉर्ड था कि इस प्रजाति की डॉगी ने अधिकतम 12 से 13 बच्चे पैदा किए थे। लेकिन ईवा ने 36 घंटों में 21 बच्चे पैदा कर सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये सभी बच्चे सतीश के घर पर ही 15 जून को पैदा हुए हैं। हालांकि इसके चार बच्चों ने पैदा होते ही दम तोड़ दिया जबकि 17 बच्चे अभी भी जिंदा हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि इनमें से प्रत्येक बच्चे की कीमत 1.5 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें