फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल होगा अमेठी का पींडारा गांव, स्मृति ईरानी करेंगी उद्धाटन

Fri, 31 Aug 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 1 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर रहेंगी। यहां का पींडारा ठाकुर गांव सितंबर माह से पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। यहां स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सरकार द्वारा चलाई गई 200 सरकारी योजनाओं को डिजिटल किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें यह गांव केंद्र सरकार के प्रोग्राम 'कॉमन सर्विस सेंटर' के तहत चुना गया है। जिसके अंतर्गत गांव में सूचना और तकनीक सहित विकास के विभिन्न काम किए जाएंगे। इन कार्यों का उद्धाटन सुबह 11 बजे के करीब किया जाएगा। इसके बाद ईरानी अमेठी नगर में डाक घर की डिजिटल इंडिया बैंकिंग सेवा का भी शुभारंभ करेंगी।

बताया जा रहा है कि इस गांव के लोगों को अब वाई फाई की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही 2 जीबी डाटा 15 दिनों के लिए बेहद सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें स्मृति ईरानी ने साल 2014 में अमेठी सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह करीब 1 लाख वोटों से हार गई थीं। लेकिन इस हार के बाद भी ईरानी ने इस क्षेत्र से नाता नहीं तोड़ा और यहां सक्रिय बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें