फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री विजयन को पीएम, नितिन गडकरी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Sun, 24 May 2020 03:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन रविवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से वे आधिकारिक कार्यों में व्यस्त हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अभिनेता से नेता बने कमल हासन और मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल ने मुख्यमंत्री को  जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने विजयन को अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जन्मदिन के मौके पर बहुत-बहुत बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।’

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जन्मदिन की बधाई।’ मोहनलाल ने लिखा, ‘हमारे माननीय मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत धन्यवाद।’
विज्ञापन


कमल हासन ने विजयन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सीपीआईएम नेता द्वारा 1977 में केरल विधानसभा में दिए भाषण का जिक्र किया। जिसमें वे खून से सनी एक शर्ट पकड़े हुए थे। विजयन को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ 28 सितंबर 1975 को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और कथित तौर पर पीटा गया था।

जेल से रिहा होने के दो साल बाद विजयन खून से सनी हुई शर्ट लेकर राज्य विधानसभा पहुंचे और उन्होंने अत्याचारों को लेकर अपनी बात कही। कमल हासन ने कहा कि मैं कॉमरेड पिनराई विजयन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं।

इसी बीच केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि विजयन आधिकारिक कार्यों में व्यस्त हैं और कोविड-19 की परिस्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं। कॉमरेड अपने जन्मदिन पर कभी कोई उत्सव नहीं मनाते हैं। आज भी कोई अलग दिन नहीं है। वे फाइलों को देख रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें