पाकिस्तानी घुसपैठ सहित देश की सीमाओं को सील करने के लिए ऊंची दीवार बनाए जाने की मांग को लेकर सु्प्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में मांग की गई है कि देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए ऊंची दीवार बनाई जाए। ये याचिका वैश्य समाज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए इस पर 5 मई को सुनवाई करने की तिथि मुकर्रर की है।
ये भी पढ़ें-LoC पर तनाव के बीच कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत
याचिका में दलील दी गई है कि देश की सीमा खुली होने की वजह से आतंकी हमले तो होते ही हैं। साथ ही ड्रग्स, नकली-नोट, खतरनाक हथियार, मानव तस्करी जैसे सभी अवैध कारोबार भी धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। इस सब पर रोक लगाने के लिए जहां-जहां भी संभव हो सरकार को ऊंची-ऊंची दीवार बनानी चाहिए।
ये भी पढ़ें-भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, घुसपैठ की फिराक में आईएस आतंकी
याचिकाकर्ता ने बताया है कि इसे लेकर कई सालों से केन्द्र सरकार से मांग की है। यहां तक की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत सभी जगहों पर चिट्ठी दी, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ। इसलिए सुप्रीम कोर्ट इस मामले में केंद्र सरकार को निर्देश दे।