फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेम्स बॉन्ड' ने पान मसाला कंपनी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 15 Mar 2018 05:55 AM IST
ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pierce Brosnan Pan bahar
विज्ञापन
दुनिया भर में मशहूर जेम्स बांड अभिनेता पियर्स ब्रोसनन ने भारतीय पान मसाला निर्माता कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कुछ ही दिन पहले तंबाकू का प्रचार करने पर पियर्स ब्रोसनन को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद अपने वकील के जरिये भेजे जवाब में पियर्स ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि जिस उत्पाद का प्रचार कर रहे हैं, वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को भेजे पत्र में पियर्स ब्रोसनन ने कहा कि कंपनी ने प्रचार संबंधी अधूरी जानकारी दी। अब कंपनी के साथ उनका करार खत्म हो चुका है। वे इस विज्ञापन के खिलाफ दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की हरसंभव मदद करने को तैयार हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके अरोड़ा ने बताया कि पियर्स ब्रोसनन का पत्र मिलने के बाद उन्होंने जनहित में कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें