फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: महिला मजदूरों को कुचलता हुआ पेड़ से टकराया पिकअप, चार की मौत; सात घायल 

Mon, 03 Jan 2022 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस का कहना है कि वाहन तेज रफ्तार में था, जिस कारण वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकरा गया। 
 
विज्ञापन
crime scene - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के कटोल इलाके में एक चार पहिया वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई तो सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार तड़के हुई। वाहन तेज रफ्तार में था, जिसके चलते पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया और  महिला मजदूरों को कुचलता हुआ कार से टकरा गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वाहन मोहपा से ईसापुर जा रहा था। इसमें नौ मजदूर भी सवार थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वाहन में कुछ गड़बड़ी भी हो सकती है, जिसके चलते उसने संतुलन को दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीषा कमलेश सलाम (38), मंजुला प्रेमदास उइके (40), कलाताई गंगाधर परतेती (50) और मंजुला वसंत धुर्वे (50) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें